मोहनलालगंज। लखनऊ, रविवार को मोहनलालगंज मंडल कार्यालय पर आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख श्री ओम प्रकाश शुक्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरू पांडे, अंकुर अवस्थी, मोचन शर्मा, उत्तम रावत सहित समस्त मंडल की टीम एवं शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।बैठक में वक्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और छूटे हुए नामों को सही कराने में पूरी गंभीरता से योगदान दें।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए टीम भावना से कार्य किया जाएगा।गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। इस अवधि में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि है, वे भी संशोधन करा सकते हैं।निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदाता अपना नाम जोड़ने या संशोधन कराने के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 ऑनलाइन पोर्टल www.nvsp.in अथवा मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल एप के जरिए भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ तथा स्थानीय बूथ स्तर पर भी आवेदन स्वीकार किए
