अमेठी।उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने आज तिलोई राज्य भवन स्थित अपने आवास पर जनता दरबार आयोजित किया। दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अपनी सहजता, मिलनसार स्वभाव और जनहित के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रिय हैं। जनता दरबार में उन्होंने हर फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी गरीब और जरूरतमंद को न्याय के लिए भटकना न पड़े।उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हर संभव मदद के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना होगा। साथ ही उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाएगा।
