
पीजीआई।लखनऊ,पीजीआई स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजपूत करणी सेना की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसी क्रम में श्री भीम सिंह को उन्नाव जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर मौजूद पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू, प्रदेश सचिव नामवर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार, पुष्पराज सिंह, मुरारी सिंह, राजवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा और एकजुटता से और अधिक सशक्त होगा। वहीं, नव नियुक्त जिला प्रभारी भीम सिंह ने भरोसा जताया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया। कार्यकर्ता अनुराग सिंह ने कहा कि भीम सिंह के नेतृत्व में उन्नाव जिले में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी। वहीं सचिन सिंह ने कहा कि करणी सेना का लक्ष्य समाजहित और युवाओं को जागरूक करना है, और नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन और अधिक सक्रिय होगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी महीने में जिले स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष कार्ययोजना बनाई गई।