
पीजीआई।लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में महिला प्रॉपर्टी डीलर ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी पर छेड़छाड़, मारपीट, कपड़े फाड़ने और जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सरयू इन्क्लेव, वृंदावन योजना निवासी महिला प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय वृंदावन योजना सेक्टर 11B/44 में है। महिला का कहना है कि बीते बुधवार सुबह करीब 11 बजे अभिषेक तिवारी निवासी अवध विहार योजना अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ कार्यालय में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने छोटे भाई अजय शुक्ला और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की।आरोप है कि अभिषेक तिवारी और उसके साथियों ने महिला के कपड़े फाड़े, अभद्रता की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटा गया और धमकियां भी दी गईं।इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।