
मोहनलालगंज,लखनऊ।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुवासाढ़ गांव में एक गरीब असहाय महिला के साथ हैवानियत की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति विदेश में काम करता है और वह अकेले ही अपने घर पर रहती है। इसी बीच बीती 28 अगस्त की रात को गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और बलात्कार की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने बताया कि पति विदेश में नौकरी करते हम घर पर अकेली रहती हुं। बताया कि बीते 28 अगस्त की देर रात जब वह घर पर सो रही थी तभी गांव का ही युवक पंकज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अचानक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार करने की कोशिश करने लगा।पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी ने उसके नाजुक अंगों को पकड़ा और जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे उठने नहीं दिया। बड़ी मशक्कत के बाद जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गया। जाते-जाते उसने धमकी दी कि अगर महिला ने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इससे पीड़िता बेहद डरी-सहमी रही।पीड़िता का कहना है कि उसका पति विजय रोज़ी-रोटी के लिए सऊदी अरब में काम करता है और घर पर उसका कोई सहारा नहीं है। ऐसे में आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।मोहनलालगंज थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।