
कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन शुरु, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प…
लालगंज – आज बहाई, उत्तरागौरी और खजूरगांव न्याय पंचायतों में कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने की। लालगंज ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं और लोगों को जानकारी दी।संगठन को न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गयी। बहाई में हरीशंकर के घर के पास, उत्तरागौरी में सुरेन्द्र बहादुर सिंह के घर के पास और खजूरगांव में ओ पी मेडिकल स्टोर के पास बैठक का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा ने कहा कि कांग्रेस आज जनता की उम्मीद है। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। वोट चोरी का खुलासा कर राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग के अनैतिक गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है।कांग्रेस की तरफ आज जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी पंचायत में एक ग्राम पंचायत अध्यक्ष के अलावा हर बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी चयन करते हुए बूथ कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया। जिला सचिव सतीश कुमार पासी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए समय-समय पर मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इसके बाद बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, शोषण, वोट चोरी, बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जननायक राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़कर संख्या बल बढ़ाने की आवश्यकता है। संगठन प्रभारी व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के झूठे नारों, वादों, और सांप्रदायिक राजनीति से ऊब गई है। जनता अब बदलाव के मूड में है। राहुल गांधी की पूरे देश में लहर चल रही है। ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैठक में जो भी समस्याएं और सुझाव आए हैं उनका प्रभावी क्रियान्वयन होगा, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।