अमेठी के इन्हौना थाना परिसर में रविवार को दुर्गापूजा और दशहरा त्योहार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तिलोई क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने की। इसमें दुर्गापूजा समिति के आयोजक और डीजे संचालक शामिल हुए।बैठक में अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होना चाहिए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और निर्धारित नियमों का पालन किया जाए।डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करें। वहीं, पूजा समितियों से अपील की गई कि वे सहयोग करते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।यह बैठक पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में संपन्न हुई। अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
