
मोहनलालगंज।लखनऊ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की लखनऊ जिला इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा की शुरुआत उत्साह और सेवा भाव के साथ की गई। जन्मदिन के मौके पर मोहनलालगंज के कालेवीर बाबा मंदिर परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान से हुई। मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संकल्प को दोहराया।इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनलालगंज में भाजयुमो जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय धीरू के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू समेत अनेक गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।शिविर में कुल 79 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि लगभग 800 लोगों ने पंजीकरण कर आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की और युवाओं को समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।विशेष रूप से धार मध्य प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन सामूहिक रूप से सीएचसी मोहनलालगंज पर सुना गया, जिसे सुनकर कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता में जोश और उत्साह का संचार हुआ।