
लालगंज – कांग्रेस के सं1गठन सृजन अभियान 2025 के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन किया। इस क्रम में सराय बैरिया खेड़ा, सेमरपहा और बेहटा में बैठकों का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की नींव को मजबूत करने की सोच है।संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्त्व दिया जायेगा जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हैं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, युवा और किसान सभी वर्ग इस सरकार से त्रस्त हैं। जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर हमें कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे लालगंज ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सक्रियता को तेज करने और आगामी चुनावों के लिए मजबूत बनाने, मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। आप सभी आपस में समन्वय बनाकर मिशन में जुटें। सरेनी विधानसभा प्रभारी लाल आशकिरण प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि पूरे संगठन से चलती है। इसलिए हर स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि रायबरेली से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सांसद हैं, सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों और कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यक्रमों को जनता के बीच में ले जा कर जनता को जोड़ने का कार्य करें ताकि उनके हाथों को मजबूत कर उनको पीएम बनाया जा सके। रायबरेली के लोगों ने हमेशा कांग्रेस और गांधी परिवार पर भरोसा जताया है और जताते रहेंगे।उन्होंने जमीनी स्तर के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी को मजबूत करने की वकालत की। जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़ ने कहा कि बूथ स्तर पर जब कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करेंगे तब पार्टी का संगठन मजबूत होगा। कांग्रेस ही लोकतंत्र को बचा सकती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान बचाने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सोशल मीडिया सचिव कमल सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। सोशल मीडिया की भूमिका राजनीति में अहम है, हमें इसको महत्व को पहचानते हुए सोशल मीडिया पर भी पार्टी को मजबूत करने की रणनीति व्यापक स्तर पर बनानी होगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री, सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, सरेनी विधानसभा प्रभारी लाल आशकिरण प्रताप सिंह, लालगंज ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू, जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़, जिला सचिव सतीश पासी, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया कमल सिंह चौहान, पूर्व जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू तिवारी, राजेन्द्र सिंह, नितिन मिश्रा, अवधेश सिंह, रामराज, सुमित्रा मौर्या, सीता, अंजू, नीलम, माया, प्रेमा गुप्ता, महेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश बाजपेई, पुनीत मिश्रा, भंवर सिंह लोधी, रामसुमेर, भागीरथ, प्रमोद कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।