.
निगोहां। लखनऊ, जिला पंचायत वार्ड नंबर 20 से प्रत्याशी अरुण यादव आज हर दिल की आवाज़ बन चुके हैं। वे किसी नेता की तरह नहीं, बल्कि एक समाजसेवी की तरह जनता के बीच रहते हैं। गरीबों की मदद करना, असहायों का सहारा बनना और बीमारों का इलाज अपने निजी खर्च से करवाना उनकी पहचान बन चुकी है। यही कारण है कि आज उन्हें लोग युवाओं के प्रेरणा स्रोत और गरीबों के मसीहा के नाम से जानते हैं।

25 ग्रामसभाओं में पहुंच बना चुके हैं अरुण यादव ग्रामसभा अकबरपुर बेनीगंज, राती, वीरसिंहपुर, अयोध्या, खेड़ा भगवनागपुर, रतनापुर, नटौली, पुरहिया, दखिना, लालपुर, बैरीशॉलपुर, करनपुर, शेरपुर लवल, बघौना, रामदासपुर, नन्दौली, मीरखनगर, काटा करौंदी, सलेमपुर अचाका कनेरी, हसनपुर, अमवा मूरतजा पुर, मोहम्मद शाह मोहम्मदपुर अपैया और छत्तौनी समेत 25 ग्रामसभाओं में जाकर अरुण यादव ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। लोगों का दर्द सुनना और तुरंत मदद के लिए खड़ा होना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।ग्रामीण क्षेत्र का युवा वर्ग अरुण यादव को अपना आदर्श मानता है। खेलकूद और सामाजिक कार्यक्रमों में वे युवाओं का मनोबल बढ़ाते हैं। वहीं, बुजुर्गों के लिए वे पुत्रवत सेवा भाव रखते हैं। यही कारण है कि हर वर्ग के लोग उन्हें अपना शुभचिंतक मानते हैं।अरुण यादव का मानना है कि राजनीति का असली मकसद जनता की सेवा है। वे कहते हैं।गरीबों और असहायों की सेवा करना ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। इसी सोच के साथ उन्होंने न जाने कितने परिवारों की मदद की है।ग्रामीणों का कहना है कि अरुण यादव में नेता जैसा घमंड नहीं है। वे हर किसी से बड़े भाई और बेटा बनकर मिलते हैं। यही वजह है कि जनता उनके साथ दिल से जुड़ी हुई है।प्रत्याशी अरुण यादव ने वादा किया है कि जीत के बाद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और पानी की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनका सपना है कि हर गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाए और कोई भी गरीब बेसहारा न रहे।जनता की जुबां पर सिर्फ एक ही नाम है।अरुण यादव।
युवाओं की उम्मीद,गरीबों का सहारा और विकास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं,

