मोहनलालगंज । संवाददाता
मोहनलालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अतुल सिंह ने शुक्रवार मऊ गांव में आयोजित होने वाली कृष्ण लीला के पंडाल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों को मोबाइल के बढ़ते उपयोग और ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया।
चौकी इंचार्ज अतुल सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनावश्यक मोबाइल फोन से दूर रखें और उन्हें अधिक से अधिक सांस्कृतिक व शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग बच्चों की मानसिकता और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी चौकी इंचार्ज की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे संबंधित सवाल पूछे। अभिभावकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे समय की आवश्यकता बताया।इस मौके पर ग्रामवासी, आयोजक मंडली और स्थानीय पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
