अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गद्दापुर गांव में नल से पानी भरने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार को रोहित और उनके पड़ोसी शिवकुमार व बाल गोविंद के बीच झगड़ा हुआ।झगड़े के बाद शिवकुमार, बाल गोविंद और उनके परिजन रोहित के घर में घुस गए और परिवार पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रोहित की एक आंख गंभीर रूप से घायल हुई और एक महिला भी चोटिल हुई। रोहित को रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया।शिवरतनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो महिला आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
