लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जा रही ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का आधिकारिक पोस्टर लोगों के बीच लॉन्च किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुलदीप मिश्रा जी उपस्थित रहे तथा समाज के अनेक साथी उपस्थित रहे और बड़े ही उत्साह के साथ ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का पोस्टर लॉन्च किया गया। ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का आयोजन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और रोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए किया जाता है और आपके समाज और आपके समाज में हमारी भी बराबर की हिस्सेदारी है। उक्त कार्यक्रम आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन,एवं ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति,प्रियंका सिंह रघुवंशी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है
