अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। इन्हौना–सेमरौता संपर्क मार्ग पर दुर्गा मूर्ति ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु चोटिल हो गए।जानकारी के अनुसार, भिखारीपुर मजरे पन्हौना के ग्रामीण शारदीय नवरात्रि के लिए चौबीसी हैदरगढ़ से माँ दुर्गा की मूर्ति लेकर लौट रहे थे। तभी पूरे गंभीरशाह गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई और सभी की हालत स्थिर है।
