निगोहा , लखनऊ। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती निगोहा कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाई गई , भाजपा निगोहा मंडल अध्यक्ष ललित सिंह व मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा समेत भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। मंडल अध्यक्ष ललित सिंह ने बताया कि पं० दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म, मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवन दृष्टि दी उनका चिंतन मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। इस मौके पर निगोहा मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय धर्म और पांचजन्य अखबार के माध्यम से देश की सेवा की। उनका मानना था कि आजादी के बाद भारत का विकास भारतीय संस्कृति पर आधारित होना चाहिए। इस दौरान प्रांशु चौरसिया , दिवाकर दुर्गेश सिंह मीडिया प्रभारी,अभिनय सिंह, भंवरेश्वर चौरसिया ,कन्हैयालाल ,राजेंद्र कुमार, उत्कर्ष शर्मा, अरुण वर्मा ,अमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
