मोहनलालगंज। लखनऊ ,मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना मोहनलालगंज में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने की।गोष्ठी में क्षेत्र की कई महिलाओं ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को समाज में उनकी जिम्मेदारियों और भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व मैसेज से बचने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।गोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा, ताकि वे हर परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
