अमेठी।पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। इन्हौना चौराहे पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अमेठी सुधांशु शुक्ला, सिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, समाजसेवी नेता राम किशोर त्रिवेदी बब्लू भैया, मंडल महामंत्री सुनील कुमार पासी, प्रियांशु त्रिवेदी अभिषेक भैया,फतेपुर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सिंहपुर नवीन श्रीवास्तव, भाजपा नेता बच्चूलाल यादव, सराय माधव प्रधान रिंकू सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश कुमार मौर्य और बीरेंद्र कुमार मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।भव्य स्वागत के बाद स्मृति ईरानी ने सिद्धपीठ अहोरवा भवानी धाम, दुर्गन धाम और कालिकन धाम में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे।मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा —> “मां भवानी के चरणों में दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बने और हर नागरिक स्वस्थ रहे।”दर्शन के बाद स्मृति ईरानी गौरीगंज स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी, इसके बाद वह लखनऊ होते हुए दिल्ली रवाना होंगी।
