निगोहा। भाजपा मंडल कार्यालय निगोहा में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार पटेल मौजूद रहे। मंच संचालन एवं संगठनात्मक समीक्षा के दौरान मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा, महामंत्री प्रांशु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजाराम वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभाकर सिंह, पूर्व प्रधान सज्जन सिंह, भाजपा नेता मनोज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल मंत्री जतिन सिंह, रामस्नेही, जिला प्रतिनिधि दिनेश सैनी, जिला मंत्री दिनेश कुशवाहा, शक्ति केंद्र संयोजक अरुण वर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी दुर्गेश दिवाकर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अविनय सिंह, मंडल मीडिया आईटी सेल प्रभारी अमित तिवारी, राजेंद्र मौर्य, लवकुश चौरसिया, हरिप्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष कन्हैया यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्ता से अवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा बुलंद किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ स्तर पर जाकर जनता को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग हेतु प्रेरित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यशाला में स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग, स्थानीय उद्योगों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देंगे।
