आज इन्हौना से कई भतगढ़ तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। डीजे की भक्तिमय धुनों और सजी हुई गाड़ियों के काफिले के साथ मूर्तियों को इन्हौना से लेकर रीक्षघाट तक शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। श्रद्धालु नाचते-गाते माता रानी को विदाई देते दिखे और पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।इस शोभायात्रा में इन्हौना, चिलौली, पूरे गोसाई, मियागंज, डिघिया, सराय माधव, फतेहपुर, जिजौली, चौनापुर, बेनीगंज, रामगंज, कैथागांव, कोटवा डिघिया, आजादपुर, महमूसराय, बिझौरा पिपरी अहमदाबाद, जोरयी पुरवा, आनंद नगर, डांगी बरवलिया और दुल्हन पुरवा की मूर्तियां शामिल रहीं।3 अक्टूबर को आयोजित भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में राम किशोर त्रिवेदी (बब्लू भैया) समाजसेवी नेता, शिरीष गुप्ता (भावी प्रधान), मंझिल, बच्चू लाल नेता, गुड्डू चौरसिया, राहुल चौरसिया, हरीश त्रिवेदी, यश त्रिवेदी, पुलक शुक्ला, मनीष गुप्ता, तरुण गुप्ता, दीपू मिश्रा, अजय नेता, दिलीप जायसवाल, अमित, तेजनारायण मिश्रा, सुनील पासी, शकील, सरफराज प्रधान, पवन गुप्ता, सौरभ यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।विसर्जन कार्यक्रम के दौरान थाना इन्हौना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई। प्रशासन और स्थानीय युवाओं के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
