इन्हौना कस्बे में शुक्रवार को माता दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। इसमें लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों और स्थानों की मूर्तियां शामिल हुईं। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।शोभायात्रा का मार्ग इन्हौना चौराहे से शुरू होकर रत्नेश्वर मंदिर तक गया और फिर आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित रीक्षघाट तक पहुंचा। डीजे की धुन पर सजी कई गाड़ियों में मूर्तियों को ले जाया गया। भक्तों ने नाचते-गाते हुए मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी, जिससे पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर राम किशोर त्रिवेदी (बब्लू भैया), समाजसेवी नेता शिरीष गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह पिंटू, सियाराम दत्त मिश्रा, बच्चू लाल नेता, गुड्डू चौरसिया, राहुल चौरसिया, हरीश त्रिवेदी, यश त्रिवेदी, सौरभ यादव, रमेश कुमार यादव, भवानी पासवान (DDC प्रत्याशी), मनीष गुप्ता, तरुण गुप्ता, दीपू मिश्रा, अमित, तेजनारायण मिश्रा, पुलक शुक्ला, सुनील पासी, गोपाल जी गुप्ता मुन्ना, शकील, सरफराज प्रधान, सतीश कुमार यादव (प्रधान प्रतिनिधि पिपरी अहमदाबाद) और पवन गुप्ता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान थाना इन्हौना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय युवाओं के सहयोग से विसर्जन जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।इस शोभायात्रा में चिलौली, जिजौली, चौनापुर, बेनीगंज, रामगंज, मियां गंज, कोटवा, नौखेडा, डिघिया, आजादपुर, महमूसराय, बिझौरा, पिपरी अहमदाबाद, आनंद नगर, डांगी, बरवलिया, दुल्हन पुरवा, कैथागांव, पासिन पुरवा और फरीदगढ आदि स्थानों की मूर्तियां शामिल थीं।
