मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के ककुहाखेड़ा निवासी राधेलाल ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को वो तेलीबाग से घर जाने के लिये आटो रिक्शा में बैठे थे,निगोहां के मदापुर मंदिर चौराहे पर पहुंचे थे तो चालक से आटो रोकने को कहा तो वो आगबबूला हो गया ओर गाली-गालौज करते हुये चालक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकला।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।
