इन्हौना थाना क्षेत्र के गांव पूरे अलादीन के पास एक बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।कमरौली थाना क्षेत्र के बनभारिया गांव निवासी शिव बहादुर ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा राजकुमार अपने दोस्त श्रीकांत के साथ रस्तामऊ गया था। शाम को वापस लौटते समय अलादीन का पुरवा के पास पीछे से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोधवरिया के रेफरल अस्पताल से ट्रामा सेंटर, लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में 19 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
