मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज विकास खंड के अंतर्गत भौंदरी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मासिक बैठक के उपरांत विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ सामूहिक भोजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भोजन का स्वाद लिया। माता-उन्मुखीकरण बैठक के दौरान अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, पोषण और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।भोजन के दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें स्वच्छता, अनुशासन व नियमित अध्ययन की प्रेरणा दी। भोजन का स्वाद संतोषजनक पाया गया, जिससे अभिभावक भी प्रसन्न दिखे।इस अवसर पर अध्यापक टी.पी. द्विवेदी, दिनेश जी, सरोज जी, रसोइयां सहित विद्यालय के अन्य शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान की अगुवाई में कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
