नगराम , लखनऊ। नगराम के अचली खेड़ा गांव स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ । पहले दिन कथावाचक श्री कृष्णानंद मृदुल जी महाराज ने भागवत महात्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह कथा भवसागर से पार करने वाली है कथा में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए व्यास जी ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़े हैं तब तक पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भगवान ने अवतार लिया है। कथा के मुख्य आयोजक एवं यजमान धर्मेंद्र कुमार वर्मा है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कथा का शुभारंभ हुआ है। कथावाचक श्री मृदुल जी ने बताया कि इन सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में सुंदर-सुंदर झांकियां के साथ प्रसंग सुनाया जाएगा।
