कनकहा गढ़ी गांव में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, संतान प्राप्ति के लिए महिलाओं ने मांगी मनोकामना…..
मोहनलालगंज।लखनऊ,विकास खंड मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा गढ़ी गांव स्थित मां इन्द्रपरी माता मंदिर में सोमवार को दिवाली के बाद पहले रविवार को आयोजित भव्य मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ने लगी थी। दिनभर माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां इन्द्रपरी माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना लेकर सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। मान्यता है कि मां इन्द्रपरी माता के दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्रदान करने वाली मानी जाने वाली यह देवी भक्तों के लिए आस्था का केंद्र हैं।कई पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा मां इन्द्रपरी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भारत लाल शर्मा ने बताया कि यह मेला कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। हमारे पूर्वजों और ग्रामवासियों द्वारा मां इन्द्रपरी माता की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक हर वर्ष दीपावली के बाद पहले रविवार को इस मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग इस परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं।उन्होंने बताया कि महिलाएं नारियल, फूल, चुनरी आदि लेकर परंपरागत विधि से मां के दरबार में अपनी मन्नतें मांगती हैं। अनेक महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने यहां आकर संतान सुख की प्राप्ति की और अब हर वर्ष माता का आभार जताने पहुंचती हैं।
मेला समिति के अध्यक्ष भारत शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, कोषाध्यक्ष नितिन सिंह, सदस्य अनिल शर्मा, शुभम शर्मा, अवधेश द्विवेदी, राम लखन द्विवेदी, अमित रावत सहित ग्रामवासियों के सहयोग से मेला सकुशल संपन्न हुआ। मेले में ग्रामीणों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मां इन्द्रपरी माता के जयकारों से गूंजते असली गढ़ी गांव में सोमवार को आस्था और विश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेले में लगाई गई दुकानों से खरीदारी कर आनंद लिया।
