प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने किया नियुक्ति पत्र प्रदान, विधायक अभय सिंह समेत कई गणमान्य रहे मौजूद…..
मोहनलालगंज। लखनऊ।राजपूत समाज की शौर्य परंपरा और संगठन की एकजुटता को नई दिशा देने के उद्देश्य से श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने ऊर्जावान एवं समाजसेवी व्यक्तित्व अश्वनी सिंह को प्रदेश प्रधान सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि अश्वनी सिंह संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि “करणी सेना का उद्देश्य समाज के सम्मान, एकता और अधिकारों की रक्षा करना है, और अब यह जिम्मेदारी और मजबूती से आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर फैजाबाद गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र परिहार, प्रदेश महासचिव नामवर सिंह, शुभम सिंह, सनी सिंह, अप्पू पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा में वक्ताओं ने कहा कि अश्वनी सिंह की नियुक्ति संगठन के लिए ऊर्जा और नई दिशा लेकर आएगी। उनके नेतृत्व में करणी सेना समाज के गौरव को पुनः प्रतिष्ठित करेगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेगी।अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले दिनों में श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार कर समाज के अधिकार और सम्मान की आवाज़ को और बुलंद करेगी।
