मोहनलालगंज। संवाददातास्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सीएचसी मोहनलालगंज ने लखनऊ जनपद के सभी ब्लॉकों में बाजी मार ली है। जुलाई माह में सातवें स्थान पर रहने वाला यह ब्लॉक मात्र तीन महीनों में जबरदस्त सुधार करते हुए सितंबर माह में लखनऊ का बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक बन गया है।यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश सरकार के हेल्थ डैशबोर्ड पर प्रकाशित रिपोर्ट में दर्ज की गई है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सीएचसी मोहनलालगंज अधीक्षक डाक्टर दिवाकर के साथ पूरी यूनिट को विभाग द्वारा बधाई दी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस उपलब्धि के पीछे टीम वर्क, समय पर रिपोर्टिंग, बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण अभियान और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का बड़ा योगदान रहा है।स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि मोहनलालगंज ने एक बार फिर साबित किया है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
