निगोहां। बाबा खाटूश्याम जी के जन्मदिन के अवसर निगोहां में पहली बार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन कस्बा निगोहां के नगराम मोड पर हुआ, यातायात सुलभ करने के लिए निगोहां पुलिस मुस्तैद रही, शनिवार को दोपहर में भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ। दुर्गा माता मंदिर में बाबा खाटूश्याम का दरबार सजाया गया, श्याम सखा परिवार के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया, आयोजक मंडल के सदस्य अंशु मिश्रा और शुभम गुप्ता ने बताया कि बाबा खाटूश्याम संगीत कार्यक्रम व प्रसाद वितरण शनिवार दोपहर एक बजे से शुरू हो गया और रात 12 बजे सात किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में आने की अपील की है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित, प्रधान निगोहां अभयकांत दीक्षित, थानाध्यक्ष अनुज तिवारी, कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी, अभिषेक शुक्ला, अमरेंद्र यादव, देवेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
