- अपराधियों के लिए अपराध करके शव ठिकाने लगाने का अड्डा बना गौतम खेड़ा बांक पुल
- देर रात तक नही हो सकी शव की शिनाख्त
लखनऊ। निगोहां के गौतमखेड़ा गांव के बाहर एक नाले में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और यह एक सफेद बोरे में लिपटा हुआ था।
एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि शव लगभग 40 वर्षीय महिला का है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, जिले के सभी थानों को शव की शिनाख्त के लिए जानकारी दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि शव की शिनाख्त हो सके और हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। वही, ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही शिनाख्त कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
