- फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे……
मोहनलालगंज। लखनऊ, सकारात्मक सोच और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए निजी फैक्ट्री के मालिक ने अपने बेटे मनुज के सात फेरे लेने से पूर्व फैक्ट्री परिसर में भव्य भोज समारोह का आयोजन किया।इस दौरान मालिक ने अपनी खुशियों में कर्मचारियों को भी सहभागी बनाते हुए सभी के लिए विशेष दावत रखी और साथ ही उपहार वितरित किए।यूपीएल फैक्ट्री के जीएम जीएन श्रीवास्तव ने बताया आगामी 14 नवंबर को यूपीएल फैक्ट्री की सहयोगी संस्था एनपीसीएल के मालिक संदीप गर्ग के बेटे मनुज की शादी और पार्टी होनी है।इस पर मालिक ने कहा वो अपनी खुशियों में अपने कर्मचारियों को भी शामिल रखना चाहते है।इसके लिए फैक्ट्री प्रबंधन से सलाह मशविरा कर शनिवार को फैक्ट्री परिसर में ही पार्टी भोज रखने के साथ डीजे की व्यवस्था की और आने वाली ठंड को देखते हुए सभी कर्मचारियों को उपहार के तौर गर्म कंबल प्रत्येक कर्मचारी को वितरित किए इस दौरान फैक्ट्री परिसर उत्सव स्थल में बदल गया। कर्मचारी डीजे की धुन पर थिरकते हुए जश्न में डूब गए। प्रबंधन और कर्मचारी एक ही मंच पर झूमते दिखे, जिससे माहौल में आपसी सौहार्द और अपनापन झलक उठा।स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ कार्यस्थल पर समरसता बढ़ाते हैं बल्कि यह साबित करते हैं कि संवेदनशील नेतृत्व ही सच्चा प्रेरणास्रोत होता है। फैक्ट्री के इस आयोजन ने साबित कर दिया कि यदि मालिक अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह मानें तो कार्यस्थल पर खुशियों और समर्पण दोनों का संगम स्वतः बन जाता है।इस मौके पर मुख्य रूप से महाप्रबंधक तकनीक अतनु दास,कार्मिक राम सागर आशीष गुप्ता सहित फैक्ट्री के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

