निगोहां।लखनऊ, निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां में शनिवार को दण्ड से न्याय की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई और आम जनता को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उप निरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, उप निरीक्षक चंदन यादव, उप निरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल मुनेंद्र, कांस्टेबल दिलीप यादव एवं महिला कांस्टेबल पूजा सक्सेना उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य दण्ड से अधिक न्याय पर केंद्रित है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र और प्रभावी न्याय मिल सके।उप निरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस अब केवल दंड देने वाली संस्था नहीं, बल्कि न्याय और सहयोग की भावना से कार्य करने वाली संस्था है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को अधिक सरल और सुलभ बनाया गया है।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कानून से संबंधित पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक घटना या सामाजिक विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और कानून की प्रक्रिया में सहयोग करें।गांव के लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से आम जनता को कानून की सही जानकारी मिलती है, जिससे समाज में न्याय और व्यवस्था की भावना मजबूत होती है।
