महिपाल सिंह मकराना बोले ई डब्लू एस को 10% से बढ़ाकर 15% किया जाए राजपूत मजबूत तो राष्ट्र मजबूत…….
मोहनलालगंज। लखनऊ,राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित डायमंड रिसोर्ट में सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना का भव्य राष्ट्रीय पदाधिकारी अधिवेशन सम्पन्न हुआ। पूरे रिजॉर्ट परिसर में सवेरे से ही देश के कोने–कोने से आए करणी सेना के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों व समाज के लोगों का विशाल जमावड़ा दिखाई दिया। आयोजकों के मुताबिक अधिवेशन में दस हजार से अधिक लोग मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का रौब–रुतबा साफ झलक रहा था।इस राष्ट्रीय आयोजन की कमान प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने संभाली। मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ई डब्लू एस का आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% तक करने पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए।उन्होंने कहा
इतिहास उठा कर देख लीजिये देश पर जब–जब संकट आया उसके पीछे राजपूत समाज का कमजोर होना एक कारण रहा। राजपूत मजबूत होंगे तो देश और भी दमदार होगा।उनके इस बयान पर मौजूद पदाधिकारियों व समाजजनों ने जोरदार तालियों से समर्थन जताया।इस राष्ट्रीय मंच पर राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष करण प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह, राष्ट्रीय कल्याण प्रभारी विजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह व बृजेश सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अधिवेशन में 24 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। इसके साथ ही प्रदेश के 75 जिलों के जिला अध्यक्ष अपने–अपने पदाधिकारियों संग उपस्थिति दर्ज कराई। अधिवेशन में संगठन की मजबूती, रणनीति, सामाजिक सरोकार और आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।राष्ट्रीय पदाधिकारी अधिवेशन 2025 को प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सम्पन्न घोषित किया गया।
