माल। लखनऊ,किसान हितों को लेकर निकाली जा रही किसान क्रांति पदयात्रा अपने सातवें दिन रहीमाबाद स्थित सर्वोदय बालविद्या मंदिर स्कूल से बक्शी का तालाब के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं किसान संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा की अगुवाई में निकली पदयात्रा का उद्देश्य किसानों की ज्वलंत समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान की मांग करना है। इसी क्रम में पदयात्रा के दौरान माल थाना परिसर में थाना प्रभारी माल नवाब अहमद से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
किसान नेताओं ने सिंचाई, बिजली, आवारा पशुओं से फसल क्षति, खाद-बीज की उपलब्धता, नहरों की सफाई, जर्जर सड़कों और राजस्व से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया। थाना प्रभारी श्री नवाब अहमद ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों तक समस्याएं पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।पदयात्रा रहीमाबाद से गहदो, रुदान खेड़ा, माल ब्लॉक, चंद्रिका देवी मंदिर होते हुए बक्शी का तालाब राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदयात्रा से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान किसानों ने एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की आवाज बुलंद की तथा आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।
