लखनऊ। लखनऊ के ग्रीन वैली लुलूमॉल के पास स्थित संघ के आवासीय ऑफिस में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के द्विवार्षिक महाधिवेशन समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सत्यजीत पाल को अध्यक्ष चुना गया।कार्यकारिणी चुनाव के लिए इंजीनियर एन एन सिंह मुख्य निर्वाचन अधिकारी, इंजीनियर मिर्जा फिरोज शाह, इंजीनियर के के बाजपेई, इंजीनियर बी बी निरंजन एवं इंजीनियर आर के आर्या निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।चुनाव में इंजीनियर सत्यजीत पाल को अध्यक्ष, मोहम्मद मीसम रिजवी को कार्यकारी अध्यक्ष, तुलसीराम वर्मा को महामंत्री, अविनाश कुमार गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार उपाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता को संगठन मंत्री प्रथम तथा सुधीर कुमार को संगठन मंत्री द्वितीय, संतोष कुमार को संयुक्तमंत्री बी के पाल को कोषाध्यक्ष रामानुज को संपादक, आर एस कुशवाहा को सह संपादक के साथ इंजीनियर हरिशंकर मौर्य, पी डी द्विवेदी, आर सी सिंह, इफ्तिखार अली और रामनरेश सिंह को कार्यकारी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। अभियंता दिवस पर रक्तदान करने वाले इंजीनियर सत्यजीत पाल और प्रवीण कुमार चौहान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
