लखनऊ। यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलिकॉप्टर से मोहनलालगंज क्षेत्र के शिवगढ़ रिसॉर्ट पहुंचे। इसके बाद वह राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान मोहनलालगंज कस्बा स्थित पाण्डेय कॉम्प्लेक्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।यह स्वागत कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पाण्डेय धीरू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पाण्डेय सत्यम की अगुवाई में आयोजित किया गया। सैकड़ों की संख्या में समर्थक, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौके पर मौजूद रहे और सांसद को फूल-मालाएं पहनाकर एवं जयकारों के साथ अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में रुद्रप्रताप सिंह मोनू, अध्यापक मधु त्रिवेदी, चंकी पांडेय, दीपू सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विपिन प्रधान, पत्रकार धीरज तिवारी, अभिलाष दीक्षित, पूर्व प्रधान गिरजाशंकर सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने करीब पंद्रह मिनट तक कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ खड़े होकर संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को प्राथमिकता देने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।स्वागत समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
