मोहनलालगंज।लखनऊ, सोमवार दोपहर को मोहनलालगंज कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीसीएम में टायर लाद रहे एक मजदूर को अचानक ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार केवीए बिजली लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही मजदूर मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर वाहन पर टायर चढ़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अनजाने में ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिना देर किए घायल मजदूर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल मजदूर को लखनऊ के शिविल हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है।घायल मजदूर की पहचान 32 वर्षीय नूर आलम निवासी जैतपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। मिली जानकरी के मुताबिक कि वह रोज़ की तरह मजदूरी करने आता था,तभी यह हादसा हो गया।सूत्रों के अनुसार, जिस बिजली लाइन से हादसा हुआ वह सिसेंडी फीडर की ग्यारह हजार केवीए लाइन है। घटना की सूचना बिजली विभाग द्वारा संबंधित थाने को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद क्षेत्र में लटकती और असुरक्षित बिजली लाइनों को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई जगहों पर हाई वोल्टेज लाइनें बेहद नीचे से गुजर रही हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
