निगोहा। लखनऊ,निगोहा के परसपुर ठठ्ठा गांव निवासी दिव्यांग संतराम का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में संतराम ने गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के दुकानदार पर आरोप लगाया है कि राशन कार्ड लेकर जाने के बावजूद उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है।संतराम का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने कम राशन देने की शिकायत की तो दुकानदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने दुकानदार के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वहीं, जागरूक नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
