मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जबरौली मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक मोटरसाइकिल संख्या UP 71 BN 1987 से रायबरेली की ओर से लखनऊ जा रहा था। जब वह जबरौली मोड़ स्थित ज़ेब्रा क्रॉसिंग के सामने पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी मोहनलालगंज भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घायल युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
