नगराम।
थाना नगराम पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर चलाए गए एनबीडब्लू/वारंटी अभियान के तहत फरार चल रहे 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थानाध्यक्ष अंजनी कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में धारा 323/504/506 आईपीसी से संबंधित जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम बहरौली थाना नगराम शामिल है।
दूसरा आरोपी धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित अनिल कुमार रैदास पुत्र कन्हई निवासी ग्राम करोरा थाना नगराम है। तीसरा आरोपी धारा 323/504/506 आईपीसी से संबंधित लक्ष्मी पुत्र हनुमान निवासी ग्राम कुबहरा थाना नगराम है।
चौथा आरोपी धारा 323/504/506 आईपीसी से संबंधित सत्यनारायण पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी ग्राम करोरा थाना नगराम है। पांचवां आरोपी धारा 147/506 आईपीसी से संबंधित रामनरायन उर्फ भुल्लू पुत्र मैकू निवासी ग्राम देवती थाना नगराम है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर अलग-अलग स्थानों से उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से निर्गत वारण्टों के निस्तारण के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
