लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को दबोचकर न्यायालय में किया गया पेश, अन्य वारंटियों की तलाश जारी……
नगराम, लखनऊ।माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में नगराम पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के त्वरित निस्तारण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
थानाध्यक्ष अंजनी कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांचों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सुसंगत धाराओं के मामले में वांछित जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामखेलावन निवासी बहरौली, थाना नगराम शामिल है।इसके अलावा आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित अनिल कुमार रैदास पुत्र कन्हई निवासी करोरा, थाना नगराम को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अन्य सुसंगत धाराओं के मामले में लक्ष्मी पुत्र हनुमान निवासी कुबहरा तथा सत्यनारायण पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद निवासी करोरा को भी दबोच लिया।
अभियान के दौरान अन्य सुसंगत धाराओं के मामले में वांछित रामनरायन उर्फ भुल्लू पुत्र मैकू निवासी देवती, थाना नगराम को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
एसीपी राजेश कुमार सिंह के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।नगराम पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
