पवित्र श्रावण मास में सिद्ध जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में हुआ पाठ
रायबरेली- आर्ट ऑफ ॐ के संस्थापक व अध्यक्ष शांडिल्य मुनि ने सतत रुद्री पाठ के 500 दिन पूरे कर एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता की। 15 अगस्त 2026 को श्रावण मास के पावन अवसर पर रायबरेली के चंदापुर कोठी स्थित सिद्ध जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में उन्होंने सतत रुद्री के पाठ का 500वां दिन पूरा किया।
बताया गया कि शांडिल्य मुनि ने अमृत महाकुंभ-2025, प्रयागराज के दौरान 26 फरवरी 2025 से सतत रुद्री पाठ का संकल्प लेकर इसका नियमित पाठ प्रारंभ किया था। निरंतर साधना और पाठ के क्रम में 15 अगस्त 2026 को 500वें दिन का पाठ पूर्ण हुआ।
शांडिल्य मुनि इससे पूर्व कोरोना काल में राष्ट्र की रक्षा एवं जनकल्याण की भावना से 622 दिनों तक दुर्गा सप्तशती एवं श्रीमद्भागवत का पाठ कर चुके हैं। इसके साथ ही वे त्रिपुर सुंदरी एवं बगलामुखी साधना भी कर चुके हैं। वर्तमान में उनके द्वारा मां कामाख्या की साधना किए जाने की जानकारी दी गई है।
शांडिल्य मुनि आर्ट ऑफ ओम ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा शंकराचार्य प्रयाग पीठ के प्रवक्ता हैं। इसके अलावा वे चंदापुर स्टेट, रायबरेली के राजगुरु के रूप में भी अपनी धार्मिक एवं आध्यात्मिक भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
सतत रुद्री पाठ के 500 दिन पूरे होने को धार्मिक साधना, संकल्प और निरंतरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। श्रावण मास में सिद्ध जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में 500वें दिन का पाठ पूर्ण होने से इस अवसर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया।
