पुलिस ने पन्द्रह वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद किया, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा—–
निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र में पन्द्रह वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने बीस वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। मेडिकल करवा कर परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।पुलिस के मुताबिक, बीते चौदह सितंबर को नाबालिग किशोरी के परिजन की ओर से निगोहां थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि एक बीस वर्षीय युवक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस से मिलीअनुसार के अनुसार नाबालिग किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आने पर मुकदमे में बीएनएस की धाराओं पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
