
कांग्रेस की विचार धारा प्रेम और सौहार्द बढ़ाने की है : सरिता गुप्ता
भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के कारण आज जनता में त्राहि – त्राहि : दीपेन्द्र गुप्ता
लालगंज/रायबरेली –
लालगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता संवाद /कार्यशाला का आयोजन शांति उत्सव लान लालगंज में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूती देनी है, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की प्रस्तावना बदलने की साजिश रच रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों और कामों से पूरी तरह से संतुष्ट है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा। कांग्रेस सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने सभी का विकास बिना भेदभाव के किया है। नगर पंचायत लालगंज की चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहाकि ने कहा देश में दो तरह की विचार धारा चल रही हैं। एक भाजपा की विचार धारा है। जो नफरत फैलाने की काम कर रही है। दूसरी विचार धारा कांग्रेस की है। कांग्रेस की विचार धारा मोहब्वत बढ़ाने की है। देश को कांग्रेस और राहुल की मोहब्वत की दुकान की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेन्द्र गुप्ता ने कहाकि आज देश के हालात बहुत खराब हैं। भाजपा भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस के मजबूत होने से देश में भाईचारा मजबूत होगा। इसलिए भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा लगाकर भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र विरोधी नीतियों के कारण आज किसान, बुनकर, नौजवान, व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहे हैं।पर हम संगठन और कांग्रेस जनों के बल पर-2024 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के नेता अभिषेक यादव, संजीव पांडे जिला महामंत्री, संतोष त्रिवेदी, रविंद्र सिंह जिला सचिव दीपेंद्र गुप्ता,आर के दिवेदी, नवल किशोर अवस्थी, सतीश पासवान एवं नगर पंचायत लालगंज की यशस्वी चेयरमैन सरिता गुप्ता, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता के साथ सभी न्याय पंचायत के अध्यक्ष गण, ग्राम सभा अध्यक्ष गण एवं बूथ अध्यक्ष गण सहित क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।