निगोहां। सावन माह के अवसर पर लोक गायिका काजल सिंह ने निगोहां के दखिना टोल प्लाजा पर आयोजित आल्हा महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। महोत्सव के माध्यम से लोगों को लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रूबरू होने का अवसर मिला। इस दौरान निगोहां क्षेत्र समेत रायबरेली बछरावां क्षेत्र से काफी संख्या में आल्हा प्रेमी मौजूद रहे।
रविवार को निगोहां के दखिना गांव टोल प्लाजा के पास आल्हा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें टीवी सिंगर आल्हा गायक काजल सिंह के साथ कई आल्हा गायक पहुंचे जहां काजल सिंह ने अपने आल्हा गायन से क्षेत्र वासियों का मन मोह लिया। काजल सिंह ने लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जायेगा एवं मछला हरज व वीर रस आल्हा सुनकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति आल्हा प्रेमियों की खुब तालिया बटोरी।
साथ ही अपनी प्रस्तुति में बताया कि
रानी मल्हना के सम्मान के लिए पृथ्वीराज चौहान से लड़े थे आल्हा-ऊदल पृथ्वीराज चौहान के साथ उनकी यह आखरी लड़ाई थी। मान्यता है कि मां के परम भक्त आल्हा को मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त था, लिहाजा पृथ्वीराज चौहान की सेना को पीछे हटना पड़ा था। मां के आदेशानुसार आल्हा ने अपनी साग (हथियार) शारदा मंदिर पर चढ़ाकर नोक टेढ़ी कर दी थी जिसे आज तक कोई सीधा नहीं कर पाया है।
वहीं इस कार्यक्रम में आयोजक नवीन मिश्रा, बीजेपी नेता नागेश्वर द्विवेदी, निगोहां ग्राम प्रधान अभय दीक्षित समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Stories
October 22, 2024
October 21, 2024