लखनऊ।हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोहनलालगंज कस्बे से मगंलवार को भाजपा व उसके सभी मोर्चो के द्वारा निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली
को मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मोहनलालगंज कस्बे से भाजपा समेत भाजयुमो व सभी मोर्चो के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा रैली का समापन खुजौली में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाये।जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ा है। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितांत आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं उन्होंने क्षेत्रीय लोगो से अपने अपने घरो पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।तिरंगा यात्रा रैली में तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुये।