
रायबरेली -भाजपा ने एक बार फिर बुद्धीलाल पासी पर भरोसा जताया है। जिले में संगठन की मजबूती के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद किसी नए चेहरे को जिलाध्यक्ष की कमान मिलने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, रविवार को सारे कयास सिर्फ कयास रह गए। भाजपा ने बुद्धीलाल पासी को दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित किया।