बोले दिनेश – अखिलेश यादव को अपनी मां जैसी ही सबकी मां को समझना चाहिए
उप मुख्यमंत्री की माताजी पर की गई टिप्पणी निंदनीय : राज्यमंत्री
रायबरेली।हाल ही में समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की माता जी के बारे में की गई टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है।भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए नसीहत दी है।गौरतलब है कि डीएनए को लेकर एक्स पर सपा के आधिकारिक हैंडल और प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आमने सामने हैं।डीएनए को लेकर एक्स पर किए गए कमेंट पर राजनीति गरमाई है।रायबरेली में राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अपनी मां जैसी ही सबकी मां को समझना चाहिए। बृजेश पाठक की माँ पर जो टिप्पणी की गई है वो निंदनीय है।मां में ब्राह्मण,क्षत्रिय,वैश्य ढूंढना अशोभनीय है और इसके लिए अखिलेश यादव को मांफी मांगनी चाहिए।इतना ही नहीं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान सिर्फ यादव के नहीं बल्कि सब के भगवान हैं।अखिलेश यादव को भगवान सदबुद्धि दे।
