
महिला सशक्तिकरण…..
मोहनलालगंज।हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा महिलाओं के हित के लिए कई हेल्पलाइन नंबर 1090, 112,1076 जारी किए हैं। इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखने का तोहफा दें..उक्त बातें बुद्ववार को सिसेंडी के पंचायत घर में महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओ व बालिकाओ को जागरूक करते हुये अतिरिक्त निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने कही।उन्होने महिलाओं तथा बालिकाओं को पुलिस के डर से दूर करने हेतु पुलिस मित्र के रुप में जागरूक कर अपराधों के बारे में बताया तथा सुरक्षा उपचारों के बारे में जागरूक किया। महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम तथा ठगी के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनके कानूनी अधिकारों व बचने के उपायों से अवगत कराया गया।महिला उपनिरीक्षक सुधा सिहं ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओ को थाने में स्थित हेल्प डेस्क तथा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 ,1098 ,181 ,1930,
1076 ,112 की जानकारी दी गी।वही उपनिरीक्षक राकेश कुमार व महिला उपनिरीक्षक सुधा सिहं ने प्रधान नीता सिहं की मौजूदगी में हुलासखेड़ा गांव के पंचायत घर में चौपाल लगाकर महिलाओ व बालिकाओ को जागरूक करते हुये उनके अधिकारो के बारे में बताया। इस मौके पर सिसेंडी प्रधान सन्नू जायसवाल,राकेश जायसवाल,अभिषेक दीक्षित समेत महिला पुलिसकर्मियों समेत महिलाये व बालिकाये मौजूद रही।