अमेठी में तेंदुए की दहशत फैली हुई है। मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव का है।जहां शनिवार दोपहर 1 बजे से शाम तक तेंदुआ 5 लोगों पर हमला कर चुका है। तेंदुए के भय से ग्रामीण अपने घरों में दुबके हुए हैं।सूचना मिलने पर चीफ फॉरेस्ट कंजर्वेटर (CFO) समर और प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) रणवीर मिश्र मौके पर पहुंच गए हैं। वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने गांव में डेरा डाल लिया है। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक गांव में पेट्रोलिंग की जाएगी।मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में गुरुवार को तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। दोपहर से अब तक तेंदुए ने पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया है। वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं। चीफ कंजर्वेटर और DFO मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसूचना मिलते ही वन विभाग के चीफ कंजर्वेटर समर कुमार और प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी और रेस्क्यू के लिए विशेष टीम भेजी है जो रातभर गांव में सक्रिय रहेगी।DFO रणवीर मिश्र ने बताया- ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे निगरानी टीम गठित कर दी गई है।तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कोशिश की जा रही है। लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं, सतर्क रहें।प्रशासन ने तैनात किए अफसर, गांव में लगातार पेट्रोलिंगगांव में एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस इंस्पेक्टर और वन विभाग की कई टीमें तैनात हैं।गांव में दहशत का माहौल, लोग घरों में कैद तेंदुए के हमलों के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ग्रामीण खासे चिंतित हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। वन विभाग ने लगाए पिंजरे और कैमरे लगाए हैं।प्रेस नोट में अधिकारियों की चेतावनी वन विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में रणवीर मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी, अमेठी वन प्रभाग ने बताया-घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी है। टीम सतर्कता से काम कर रही है।
