दैनिक वैचारिक तूफान
बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पुरानी बस्ती थानें में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान महाजन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पांडेय बाजार की छात्रा श्रेया मंडल को एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती थानें की जिम्मेदारी सौंपी गई यह कार्यक्रम बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के दिशा निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया विद्यालय की छात्राएं सहायक अध्यापिका अंजू सरोज और शहर सहायक अध्यापक विराट श्रीवास्तव के साथ थाना पुरानी बस्ती पहुंचीं जहां तेजतर्रार थानाध्यक्ष महेश सिंह ने श्रेया मंडल को प्रतीकात्मक रूप से थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी श्रेया ने थानाध्यक्ष के रूप में जनसमस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए मिशन शक्ति केंद्र की महिला आरक्षी अंजली सिंह और पूजा ने उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी इनमें वूमेन पावर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 प्रमुख हैं छात्राओं को बताया गया कि इन नंबरों का उपयोग आपात स्थिति में कैसे किया जा सकता है इसके अलावा छात्राओं को पुरानी बस्ती थानें की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया उन्हें मिशन शक्ति केंद्र महिला हेल्प डेस्क माल खाना महिला व पुरुष बंदी गृह सहित विभिन्न रजिस्टरों व ऑनलाइन पोर्टलों जैसे सीसीटीएनएस आईजीआरएस SSO पोर्टल e-समन पोर्टल क्राइमेक पोर्टल क्राइम एनालिटिक पोर्टल व पीजी पोर्टल की जानकारी दी गई पुरानी बस्ती थानें का सीयूजी मोबाइल नंबर 9454403121 भी छात्रों को प्रदान किया गया इस अवसर पर एंटी रोमियो प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति महिला आरक्षी सोनी जायसवाल सुधा पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित मिशन शक्ति के पम्पलेट वितरित किए गए और उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
